ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के ऊपर FIR दर्ज, बिहारियों को लेकर दिया था विवादित बयान

PATNA : बिहार में झारखंड के कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाना में कांग्रेस की विधायक पर FIR दर्ज कराया है। इसके बाद अब उनकी मुश्किलें थ

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के ऊपर FIR दर्ज, बिहारियों को लेकर दिया था  विवादित बयान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में झारखंड के कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाना में कांग्रेस की विधायक पर FIR दर्ज कराया है। इसके बाद अब उनकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने बिहार और बिहारियों का अपमान किया है। उनकी अश्मिता को ठोस पहुंचाया है। 


दरअसल, कांग्रेस विधायक ने बिहारियों की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठी से की थी। जिसके कारण उनपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में हिंदू शिवभवानी सेना के संरक्षक ने कहा कि, वो यदि बिहार में होती तो हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता उनकी होश ठिकाने लगा देती। उन्होंने हमारे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाया है। ऐसे विधायक जो समाज में द्वेष फैलाने की कोशिश की है। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक हम सभी से मांफी मांगे। साथ ही इन्होंने  ने हेंमत सरकार से अपील की कि इनको बर्खास्त किया जाए। 


मालूम हो कि, शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड में मांडर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की एक विधायक हैं। इन्होंने बिहार के लोगों की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से की है। शिल्पी ने एक दिन पहले बयान दिया था कि बिहार के लोग रामगढ़ में आकर मुखिया बन जा रहे हैं। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की इस बयान के साथ ही  निशाने पर आ गई थीं।


उधर, शिल्पी नेहा तिर्की ने बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह उनका निजी बयान है, पार्टी का नहीं। भाजपा घुसपैठ के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। तमाम लोगों को यह पता है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का मामला केंद्र सरकार के अधीन होता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर कमजोर हुआ है, तो इसके लिए स्वाभाविक तौर पर देश के गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। घुसपैठ पर ओछी राजनीति हो रही है।