Hindi News / news / जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ गुलाम नबी आजाद...

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 15, 2019, 9:05:09 PM

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई

- फ़ोटो

DELHI: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के मामले में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. गुलाम नबी आजाद की इस याचिका पर सोमवार  को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैनें यह याचिका मानवीय आधार पर डाली है और इसका किसी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के सांसद होने के नाते उन्होंने यह याचिका डाली है. गुलाम नबी आजाद ने अपनी याचिका में कश्मीर में दुश्वारियों का सामना कर रहे लोगों का मामला उठाया है. बता दें कि सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगा.