ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आज, चुनावी नतीजों और कोरोना पर होगी चर्चा

DESK: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों और कोरोना से बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी। आज सुबह

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आज, चुनावी नतीजों और कोरोना पर होगी चर्चा
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:  सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों और कोरोना से बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी। आज सुबह 11 बजे कांग्रेस ने CWC की बैठक बुलाई है। 




विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब परफॉर्मेंस को लेकर कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंता जताई। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी इन नतीजों को स्वीकार करती है। चुनाव में हुई गलतियों को सुधारने के लिए हार की वजह पर कार्यसमिति की बैठक में समीक्षा की जाएगी। इसके अलावे इस बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर देश में बिगड़ते हालात पर भी चर्चा होगी।  


गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा असम में भी निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक आज को बुलाई है। इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा। वही देश में कोरोना के हालात पर भी चर्चा की जाएगी।