ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

अंदरूनी विवादों से जूझ रही कांग्रेस के लिए आज का दिन खास, CWC की मीटिंग पर सबकी नजर

DELHI : अंदरूनी विवाद झेल रही कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी

अंदरूनी विवादों से जूझ रही कांग्रेस के लिए आज का दिन खास, CWC की मीटिंग पर सबकी नजर
Editor
2 मिनट

DELHI : अंदरूनी विवाद झेल रही कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के आंतरिक संगठन से लेकर पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और किसान आंदोलन से लेकर महंगाई और लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं पर चर्चा होगी। चर्चा इस बात की भी है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम भी सामने आ सकता है। 


पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस में जो कुछ हुआ उसके बाद भले ही वहां नेतृत्व परिवर्तन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार बचा ली हो लेकिन लगातार पार्टी के बड़े नेताओं की तरफ से यह मांग उठ रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाएं। सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज इन तमाम एजेंडों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कपिल सिब्बल ने पार्टी की स्थिति को लेकर अपनी राय रखी थी। इसके अलावे गुलाम नबी आजाद भी बहुत कुछ कह चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में इस बात को लेकर चिंता दिखाई है कि पार्टी अंदरूनी विवादों को सुलझाने में भी सुस्त रवैया अपना रही है।


सीडब्ल्यूसी की बैठक के दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा वर्किंग कमेटी के अन्य सदस्य शामिल होंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले कांग्रेस के लिए बीती रात एक अच्छी खबर आयी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू जब बाहर निकले तो उनके तेवर नरम पड़ चुके थे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ऐलान किया है कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगें। सीडब्ल्यूसी कि आज होने वाली बैठक में क्या कुछ होता है इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी।

टैग्स