ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, रेहान बोला- 'मुख्यमंत्री को जल्द मार दूंगा'

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज डायल 112 पर भेजा गया है। सीएम को धमकी मिलने के बाद यूपी एटी

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, रेहान बोला- 'मुख्यमंत्री को जल्द मार दूंगा'
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज डायल 112 पर भेजा गया है। सीएम को धमकी मिलने के बाद यूपी एटीएस समेत अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी ने मैसेज में धमकी भेजकर लिखा कि ‘योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही.’


दरअसल, सीएम योगी को यह धमकी बीते 23 अप्रैल की रात डायल 112 पर मैसेज भेजकर दी गई है। इसको लेकर सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है उसके प्रोफाइल में उर्दू में कोई फोटो लगा हुआ है। मोबाइल नंबर किसी रेहान नाम के शख्स का बताया जा रहा है।


कथित आरोपी रेहान ने डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजकर लिखा है कि ‘योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही’। सीएम को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिस नंबर से मैसेज आया है पुलिस की स्पेशल टीम उसे ट्रैस करने में लगी है और आरोपी रेहान को तलाश कर रही है।

टैग्स