1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2019, 10:06:54 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे. ज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का नोडल ग्रामीण विकास विभाग को बनाया गया है.
जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के शुरुआत की वेब कास्टिंग सभी जिले, प्रखंड और पंचायत में की जाएगी. सभी जिला के प्रभारी मंत्री अपने जिले में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.
पंचायतों में कार्यक्रम की शुरुआत उस पंचायत के सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला की उपस्थिति में होगी.