ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

सीएम नीतीश ने मंत्री सुधाकर सिंह को लगाया फोन, बोले.. जगह पर हैं न? इधर उधर मत..

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहासुनी को लेकर राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अचानक से सुर्खियों में आए थे। सुधाकर सिंह ने कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को

सीएम नीतीश ने मंत्री सुधाकर सिंह को लगाया फोन, बोले.. जगह पर हैं न? इधर उधर मत..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहासुनी को लेकर राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अचानक से सुर्खियों में आए थे। सुधाकर सिंह ने कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिस तरह जवाब दिया वह बीते 17 साल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते किसी भी मंत्री ने नहीं दिया था। कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए इस विवाद की खबरें सुर्खियां बनी थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मीडिया के सामने पूरे प्रकरण की चर्चा की थी लेकिन आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को फोन मिला दिया।


दरअसल, जनता दरबार कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सुधाकर सिंह भी मौजूद थे। कृषि विभाग से जुड़े एक मामले की शिकायत लेकर फरियादी जब नीतीश कुमार के सामने पहुंचा तो पूरी बात सुनने के बाद नीतीश कुमार ने मंत्री सुधाकर सिंह से बात कराने का निर्देश साथ खड़े अधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुधाकर सिंह जब लाइन पर आए तो नीतीश ने उनसे पूछा जगह पर है ना.. कहीं इधर उधर तो नहीं है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मैं देख रहा था आप अपनी जगह पर नहीं थे कहीं और थे।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने फरियादी को उनके पास भेजने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि विभाग से जुड़ा मामला है आप देख लीजिए। दरअसल मुख्यमंत्री के सामने समस्तीपुर से आए एक फरियादी ने अपनी शिकायत बताते हुए कहा कि उसके कृषि भूमि में जलजमाव हो रहा है, इसका निदान चाहिए। फरियादी की बात जैसे ही खत्म हुई उससे पहले ही नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री को फोन लगाने का निर्देश दे दिया। ऐसा लग रहा था जैसे नीतीश इस इस बात को तैयार थे कि कृषि विभाग से जुड़ा मामला आते ही वह मंत्री सुधाकर सिंह से बात करेंगे। आखिरकार उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को निर्देश दिया और फरियादी को उनके पास भेज दिया।