ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

CM नीतीश ने किया जनादेश का अपहरण, बोले विजय सिन्हा .. . कैबिनेट में बैठे हैं जंगलराज के सबसे बड़े सेनापति

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर लगातार विपक्ष के तरफ से सवाल उठाया जा रहा है। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष

CM नीतीश ने किया जनादेश का अपहरण, बोले विजय सिन्हा .. .  कैबिनेट में बैठे हैं जंगलराज के सबसे बड़े सेनापति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर लगातार विपक्ष के तरफ से सवाल उठाया जा रहा है। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार की यात्रा और उनके मंत्रियों के तरफ से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 


बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा को लेकर कहा कि यह उनकी समाधान यात्रा नहीं बल्कि बिहार में व्यवधान उत्पन करने के लिए यह यात्रा हो रही है। सीएम जहां भी जा रहे हैं वहां कोई न कोई नया व्यवधान उत्पन हो रहा है। इसलिए सीएम की यह समाधान यात्रा इनके पहले की यात्रा की तरह ही एक फ्लॉप यात्रा है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, जब सीएम लोगों को समस्याओं का समाधान करने निकले थे लेकिन आप तो हर रोज नया व्यवधान उत्पन कर रहे हैं। आपके कैबिनेट के मंत्री फालतू का बयान दे रहे हैं। सबसे पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करोड़ों हिन्दूओं की भावना को ठेस पहुंचाया, उसके बाद सहकारिता मंत्री ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद अब एक और मंत्री अलोक मेहता ने सवर्ण समाज को दलाल बताने का काम किया है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि , मुख्यमंत्री जी ये वही लोग हैं जो जंगलराज के सबसे बड़े सेनापति थे।  इनका काम ही दो जातियों को आपस में लड़वाना था और अब फिर से वो लोग वापस से यही काम करने में जूट गए हैं। इनका काम ही धार्मिक और जातीय उन्माद फैलाना है। ये लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे। जिसके बाद अब फिर से अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 


इसके आलावा सिन्हा ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आपकी इक्छा तो बिहार और बिहारियों का सम्मान बढ़ाना था, लेकिन आपने तो राजद के साथ जाकर इसे पूरी तरह से बर्वाद कर दिया। आपने क्या किया है, यह तो आपको  भी अच्छी तरह से मालुम है। नीतीश कुमार अपहरण-लूट-डकैती करने वाले जंगलराज के पुरोधाओं के साथ मिलकर जनादेश का अपहरण कर चोर दरवाजे से सरकार बना कर, बिहार की समाधान नहीं ब्लकि कई समस्याओं को खड़ा कर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।