Hindi News / news / सीएम नीतीश ने क्षतिग्रस्त कमला नदी तटबंध का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को...

सीएम नीतीश ने क्षतिग्रस्त कमला नदी तटबंध का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए निर्देश

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2019, 3:21:50 PM

सीएम नीतीश ने क्षतिग्रस्त कमला नदी तटबंध का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए निर्देश

- फ़ोटो

MADHUBANI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमला नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध का एरियल सर्वे किया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम के बाद क्षतिग्रस्त तटबंध का एरियल सर्वे करने निकले। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी नदी और उसके तटबंध के बीच मधेपुर प्रखंड में हर साल आने वाली बाढ़ के कारणों की समीक्षा के लिए एरियल सर्वे किया है। आपको बता दें कि इस साल 12 और 13 जुलाई को इसी तरह के क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ ने तबाही मचाई थी। मुख्यमंत्री ने एरियल सर्वे के बाद अधिकारियों को क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।