Hindi News / news / मिशन चंद्रयान-2 पर बोले सीएम नीतीश : इसरो के वैज्ञानिकों पर है गर्व,...

मिशन चंद्रयान-2 पर बोले सीएम नीतीश : इसरो के वैज्ञानिकों पर है गर्व, मिशन से मिली सूचनाएं भविष्य के लिए मददगार

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 07, 2019, 9:35:51 AM

मिशन चंद्रयान-2 पर बोले सीएम नीतीश : इसरो के वैज्ञानिकों पर है गर्व, मिशन से मिली सूचनाएं भविष्य के लिए मददगार

- फ़ोटो

PATNA : भारत का मिशन चंद्रयान 2 भले ही असफल हो गया हो लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों पर सबको गर्व है। मिशन चंद्रयान 2 की असफलता के बावजूद सब ने इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मिशन चंद्रयान 2 को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व जताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि हालिया मिशन से एकत्रित की गई सूचनाएं भविष्य में की जाने वाली वैज्ञानिक शोधों और परीक्षणों के लिए मददगार साबित होंगी। https://twitter.com/NitishKumar/status/1170168227554418689