Hindi News / news / वायरल से पीड़ित हुए सीएम नीतीश, बुधवार से ही रद्द है सभी कार्यक्रम

वायरल से पीड़ित हुए सीएम नीतीश, बुधवार से ही रद्द है सभी कार्यक्रम

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 29, 2019, 10:55:26 AM

वायरल से पीड़ित हुए सीएम नीतीश, बुधवार से ही रद्द है सभी कार्यक्रम

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वायरल से पीड़ित हो गए हैं। तबीयत खराब होने की वजह से सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बुधवार को भी उन्हें कुछ कार्यक्रमों में शामिल होना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रद्द कर दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री की तबीयत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फिलहाल उनके सभी कार्यक्रम रद्द हैं।