ब्रेकिंग
भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

‘सीएम अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे’ तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

PATNA: बुधवार को मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माण एजेंसी के इंजीनियर के पैर छूने की कोशिश करने लगे थे। इसको लेकर नेता प्रतिपक

‘सीएम अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे’ तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बुधवार को मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माण एजेंसी के इंजीनियर के पैर छूने की कोशिश करने लगे थे। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।


सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने लिखा कि, “अगर कोई अधिकारी व ठेकेदार ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन एवं निष्पादन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कारवाई होनी चाहिए ना की उनके सामने हाथ जोड़ पैरों में पड़ गिड़गिड़ाना चाहिए। CM अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे है”।


इससे पहले बुधवार को तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारियों के सामने नतमस्तक होने पर तंज किया था। तेजस्वी ने कहा था कि पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा जो BDO, SDO, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो।