Hindi News / news / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2020, 11:48:06 AM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

- फ़ोटो

PATNA :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सरकार के अन्य बड़े मंत्री सदैव अटल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. 

वहीं बिहार में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में पूर्व प्रधानमंत्री के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

वगीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं ने शुक्रवार सदैव अटल स्मारक पर पहुंच पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे.