1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 14, 2019, 6:05:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : लगभग 2 महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाई गई इलेक्ट्रिक कार कंफर्टेबल नहीं निकली लिहाजा अब नीतीश कुमार उसकी सवारी नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अब नई इलेक्ट्रिक कार मंगाई गई है जिस पर सवार होकर नीतीश आज सीएम संवाद पहुंचे। https://youtu.be/whW-9PajUds सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के काफिले में जिस इलेक्ट्रिक कार को लगभग 2 महीने पहले शामिल किया गया था वह आरामदायक नहीं थी। लिहाजा उसे हटाते हुए अब लगभग दोगुनी कीमत वाली नई इलेक्ट्रिक कार मुख्यमंत्री के लिए लाई गई है। खबरों के मुताबिक सीएम नीतीश पहले जिस इलेक्ट्रिक कार की सवारी कर रहे थे वह लगभग 12 लाख रुपए की थी लेकिन नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत तकरीबन 24 लाख रुपए की है यह कार पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बताई जा रही है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट