बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 12 Feb 2023 09:48:35 AM IST
- फ़ोटो
NAWADA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के बाद अब आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा गरीब संपर्क की यात्रा निकाला जा रहा है। जीतन राम मांझी की गरीब संपर्क यात्रा की शुरुआत नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत सेखोंदेवरा स्थित जेपी आश्रम से की जाएगी। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को नवादा पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा आज सुबह कौवाकोल के लिए प्रस्थान कर रही है। कौवाकोल के सेखोदेवरा आश्रम में 8 बजे सुबह जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की गई है।
उसके उपरांत उनका कारवां रूपौ पहुंचेगा, जहां उनके कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 12 फरवरी को नवादा रेलवे फाटक से होते हुए सभी गाड़ियां मिर्जापुर होकर सूर्य मंदिर होते हुए अनसार नगर पुल पार बुंदेलखंड थाना पहुंचेगी। रेलवे गुमटी से प्रजातंत्र चौक तक पैदल यात्रा करते हुए जीतन राम मांझी विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।
गोला रोड वैश्य समाज के चौक पर माल्यार्पण एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड विजय पेट्रोल पंप होते हुए रजौली के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां बरेव मोड़, फतेहपुर मोड़, अंधारवारी मोड में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे रजौली चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम सिरदला में ही करेंगे।
यात्रा के बारे में आगे यह बताया गया कि, यह यात्रा अगली सुबह 13 फरवरी को शाहपुर बाजार मोड़ होते हुए सिरदला चौक पर जीतन राम मांझी का स्वागत भ्रमण होगा। खंनवा में बिहार केसरी श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। नरहट प्रखंड मुख्यालय में भी पहुंचेंगे। 13 तारीख को गहलोर घाटी में पवित्र समाधि स्थल तक जाएंगे।