पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Fri, 20 Sep 2024 09:08:00 PM IST
SAHARSA: सहरसा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब सीएम के कार्यक्रम से रवाना होते ही वहां मौजूद लोगों के बीच मछली लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी मछलियां आईं वह लूटकर भाग निकला। इस दौरान सरकारी अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रह गए।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे थे। सहरसा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वे अमरपुर के लिए निकल गए। मुख्यमंत्री अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए, जहां विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया जिसका निरीक्षण किया।
इसी प्रदर्शनी में से मत्स्य विभाग के द्वारा बायोफ्लोक लगाया गया था। जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं। वहीं निरीक्षण के बाद जैसे ही नीतीश कुमार अपने उड़नखटोले से हवा में उड़े वैसे ही लोग मछली पर टूट पड़े। देखते ही देखते चंद मिनट में माहौल ही बदल गया। युवा से लेकर बच्चों के हाथों में मछली देखी गई। वहीं युवाओं ने कहा वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, मछली लेने आए थे।
बायोफ्लोक में घुसकर बच्चे खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं इस दृश्य को अधिकारी बड़े ही मजे से देख रहे थे। वहीं मछली लेकर जा रहे हैं युवा दिव्यांशु कुमार ने बताया कि "नीतीश कुमार से तो उनकी मुलाकात नहीं हुई लेकिन मछली पार्टी आज जरूर होगी, हम लोगों की नजर मछली पर थी जैसे ही नीतीश कुमार निकले वैसे ही सभी युवा मछली पर टूट पड़े। आज नीतीश कुमार के नाम से मछली पार्टी किया जाएगा"।
सहरसा में मछली की लूट: सीएम नीतीश के जाते ही लोगों ने लूट ली सरकारी मछलियां, देखते रहे अधिकारी. मुख्यमंत्री ने सहरसा में बायो फ्लॉक का किया था शिलान्यास. सीएम के रवाना हो ही मछलियों को लूटने की मच गई होड़.#Bihar #Biharnews #Saharsa @Jduonline @BJP4Bihar pic.twitter.com/HuL0D2m5JG
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 20, 2024