1st Bihar Published by: Updated Sun, 06 Oct 2019 12:33:00 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : महाअष्टमी के दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एरियल सर्वे पर रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया और बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
बिहार में नदियों के बड़े जलस्तर को देखते हुए नीतीश कुमार लगातार आपदा की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। नीतीश कुमार ने कल देर शाम भी अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर फीडबैक लिया था और अब वह एक बार फिर से 4 जिलों का हवाई निरीक्षण कर रहे हैं।
एरियल सर्वे पर रवाना होने से पहले सीएम नीतीश पटना सिटी स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे थे उन्होंने आज सुबह महाअष्टमी के मौके पर देवी की पूजा अर्चना की थी।