1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 07, 2019, 10:09:31 AM
- फ़ोटो
RANCHI : जेडीयू का मिशन झारखंड आज से शुरू हो रहा है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज झारखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। सीएम नीतीश इसके लिए पटना से रवाना हो चुके हैं वह कोलकाता होते हुए रांची पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता ललन सिंह और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी रांची रवाना हुए हैं। झारखंड जेडीयू ने आज रांची में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है जिसमें नीतीश कुमार बताओ और मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चुनाव आयोग की तरफ से जेडीयू का सिंबल झारखंड में फ्रिज किए जाने के बावजूद पार्टी ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जेडीयू एनडीए और महागठबंधन से अलग अकेले अपने दम पर मिशन झारखंड को सफल बनाने के लिए मैदान में उतर रहा है।