ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

सीएम की यात्रा से पहले RJD का तंज.. मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर साधा निशाना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान यात्रा है. नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर विपक्ष लगातार उन पर निशाना साध रहा है. आज मुजफ्फरपुर में सीए

सीएम की यात्रा से पहले RJD का तंज.. मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर साधा निशाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान यात्रा है. नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर विपक्ष लगातार उन पर निशाना साध रहा है. आज मुजफ्फरपुर में सीएम की यात्रा से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने निशाना साधा है. 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में बालिका गृहकांड हुआ था. अभी तक इसके सारे आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड जहां मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई. आए दिन बलात्कार व महिला हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में आज सीएम की मुजफ्फरपुर यात्रा को लेकर निशाना साधा है.


सीएम की यात्रा से पहले RJD का तंज.. मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर साधा निशाना

राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पेज से लिखा है कि बिहार भर के बालिका गृहों और अल्पावास गृहों में बच्चियों व महिलाओं का निरन्तर बलात्कार करनेवालों को लगातार सरकारी संरक्षण देनेवाले मुख्यमंत्री 'समाज सुधार' यात्रा पर निकले हैं! बिहारवासियों के विवेक और बुद्धिमत्ता के साथ इससे बड़ा मज़ाक संभव है?


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तीसरे चरण के अन्तर्गत आज मुजफ्फरपुर के MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे.

टैग्स