ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

CM के खिलाफ बोलने वालों को पार्टी बनाती है नेता, बोले नीतीश ... सुधाकर की बातों को नहीं लेते नोटिस, जनता देगी जवाब

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। सुधाकर सिंह यह तक कह जाते हैं कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चला रहे हैं।

CM के खिलाफ बोलने वालों को पार्टी बनाती है नेता, बोले नीतीश ... सुधाकर की बातों को नहीं लेते नोटिस, जनता देगी जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। सुधाकर सिंह यह तक कह जाते हैं कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चला रहे हैं। इस बीच अब इस पूरे मामले को लेकर खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि, सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं उन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है और हमलोग हमेशा से किसानों के लिए काम करते रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अपनी समाधान यात्रा में भी किसानों को यह काम करता था।


इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि, मुझे इस बात से कोई परवाह नहीं पड़ता कि कौन क्या बोल रहा है। कोई कुछ भी बोलता है तो उनको बोलने दीजिए। उन लोगों को हमारे द्वारा किए गए कामों को अच्छे ढंग से जानने की जरूरत है। आज बिहार में शहर गांव का बढ़ावा डेवलपमेंट हो रहा और राज्य सरकार ने बिना किसी से मदद लिए अपने संसाधन से ही बिहार का विकास किया है। कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वाले को उसकी पार्टी नेता बनाती है जनता उनको नेता कभी नहीं बनाएगी। मेरा काम है बस राज्य के लिए विकास का काम करते रहना।


इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला पर होते हुए यह भी कहा कि भाजपा के लोग यह सोच रहेंगे 2024 के पहले हिंदू राष्ट्र बनेगा तो यह उसकी भूल है। यह कभी भी संभव नहीं है। हम लोग महात्मा गांधी के संकल्प को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे।


वहीं, आदनी मामले में संसद के अंदर जेपीसी की गठन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह जायज़ माँग है। मैं भी सांसद रहा हूं और उस दौरान भी जेपीसी को पूरा किया जाता रहा है। लेकिन, लगता है कि आदानी मामले में कुछ अंदुरुनी बात है तभी कुछ भी नहीं हो रहा है। इसके आलावा बीबीसी के दफ़्तर पर आईटी रेड पर नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने भी न्यूज़ देखा है। बीबीसी पूरी दुनिया है लेकिन इस तरह के रेड क्या है सभी जानते है। क्या हो रहा है यह भी  सभी जानते है।