ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

सिगरेट पीने के लिए नहीं दिए 20 रुपये तो युवक को मारी गोली, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार सहरसा जिले में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। य

सिगरेट पीने के लिए नहीं दिए 20 रुपये तो युवक को मारी गोली, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार सहरसा जिले में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक ने जब सिगरेट के लिए 20 रूपये नहीं दिये तब आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मार दी। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के भर्रही चौक के पास की है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सिरादेपट्टी वार्ड छह निवासी स्व० जगदीश यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। गोली युवक के जांच में लगी हुई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना के सम्बंध में घायल युवक ने बताया कि दो बाईक पर सवार छह अपराधियों ने सिगरेट पीने के लिए बीस रूपया मांगे थे। 20 रूपये नहीं देने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग दौड़े तो अपराधी हथियार का लहराते मौके से फरार हो गये। 


जिसके बाद स्थानीय लोग और युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल की लचर व्यवस्था को देखते हुए युवक को ईलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता