ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

चिराग पर बरसे श्रवण कुमार, कहा- बहुत बड़े मौसम वैज्ञानिक हैं चिराग, 2024 में उन्हें भी पता चल जाएगा

NALANDA: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बिहारशरीफ के जेडीयू कार्यालय में पहुंचे बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बापू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया और उ

चिराग पर बरसे श्रवण कुमार, कहा- बहुत बड़े मौसम वैज्ञानिक हैं चिराग, 2024 में उन्हें भी पता चल जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बिहारशरीफ के जेडीयू कार्यालय में पहुंचे बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बापू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने जमुई सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर उनके बयान को लेकर जमकर हमला बोला। मंत्री श्रवण कुमार ने चिराग को मौसम वैज्ञानिक तक कह दिया।


दरअसल मौका राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का था। इसे लेकर बिहारशरीफ के जेडीयू कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें शामिल होने बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे। महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जेडीयू नेताओं ने बापू को याद किया। 


बीते दिनों चिराग पासवान ने कहा था कि नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। चिराग पासवान के इस बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा की चिराग पासवान बहुत बड़े मौसम वैज्ञानिक हैं। हमलोगों ने देखा है कि चिराग पासवान का सारा आकलन फेल होता जा रहा है। नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार रहेगी। जो मौसम वैज्ञानिक हैं उनको 2024 में सब पता चल जाएगा। 2024 के चुनाव में क्या हश्र होगा यह सब लोग देखेंगे।

टैग्स