1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2020, 5:57:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : छोटी सी उम्र और संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम। जी हां, मैथिली ठाकुर की यही पहचान है। सिंगर मैथिली ठाकुर का आज जन्मदिन है। मैथिली ठाकुर को उनके जन्मदिन पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बधाई दी है। चिराग पासवान ने मैथिली ठाकुर को ट्वीट करते हुए लिखा है 'खूब आगे बढ़िए.. बिहार के साथ-साथ पूरे देश को आप पर गर्व है। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई'
https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1286957841698308097
जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मैथिली ठाकुर को ट्विटर पर फॉलो भी किया है। मैथिली को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। मैथिली ठाकुर ने चिराग पासवान की तरफ से मिले बधाई पर थैंक यू लिखा है।