1st Bihar Published by: Updated Nov 10, 2021, 7:21:37 PM
- फ़ोटो
PATNA : छठ महापर्व के मौके पर सांसद चिराग पासवान पटना में मौजूद रहे। चिराग आज दोपहर ही दिल्ली से पटना पहुंचे और महापर्व के मौके पर अपने परिवार से लेकर पार्टी तक के उन व्रतियों के बीच नजर आए जो लोक आस्था के महापर्व में निर्जला उपवास पर हैं।
चिराग पासवान छठ के मौके पर अपने परिवार के बीच नजर आए। वह मृणाल पासवान के घर पहुंचे और छठ पूजा के दौरान वहां भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इतना ही नहीं चिराग पासवान पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता रेणु कुशवाहा के घर भी पहुंचे। रेणु कुशवाहा खुद छठ व्रत कर रही हैं और चिराग पासवान में इस मौके पर उनके घर पहुंचकर अर्घ्य दिया। रेणु कुशवाहा फिलहाल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय सचिव हैं।

पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा के घर अर्घ्य देते चिराग पासवान

अपनी पार्टी के नेता मृणाल पासवान के घर चिराग पासवान

परिवार में अपनों के बिच चिराग पासवान