ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

हैदराबाद एनकाउंटर के सपोर्ट में खुलकर सामने आए चिराग पासवान, निर्भया कांड के आरोपियों को भी जल्द फांसी देने की मांग की

PATNA : हैदराबाद रेप कांड के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हैदराबाद पुलिस को बधाई दी है. चिराग पासवान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  हैदराबाद रेप कांड के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हैदराबाद पुलिस को बधाई दी है. 

चिराग पासवान ने बैक टू बैक ट्वीट कर निर्भया सहित अन्य कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है. चिराग ने ट्वीट कर लिखा कि 'हैदराबाद पुलिस को बहुत बहुत बधाई. कम से कम एक बेटी एक बहन को तो न्याय मिला पर इतने मात्र से हमें संतुष्ट नहीं होना है. जब तक देश के बाक़ी हिस्सों में हुए एसे जघन्य अपराध के दोषियों को सजा ना मिले ये संतोष अधूरा है. justice delayed is justice denied.'

दूसरे ट्वीट में चिराग पासवान ने लिखा है कि 'ज़रूरत है निर्भया व अन्य सभी ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों को भी जल्द फाँसी देने की. हैदराबाद एंकाउंटर के बाद देश में ख़ुशी की लहर इस बात को भी दर्शाती है कि मौजूदा क़ानून और न्याय व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. यह कह सकते है कि जनता का विश्वास न्यायपालिका पर कम हो गया है.'



टैग्स