1st Bihar Published by: Updated Apr 04, 2022, 9:45:03 AM
- फ़ोटो
SAHARSA : बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहे हैं। इससे पहले रविवार को शाम में लोजपा (रामविलास) समर्थित MLC प्रत्याशी छतरी यादव पर जानलेवा हमला की घटना सामने आई है। सुरक्षा बल ने तत्काल मधेपुरा सदर अस्पताल भर्ती करवाया। मधेपुरा सदर अस्पताल ने बेहतर ईलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया है।
छतरी यादव के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि पामा से पस्तपार आने के क्रम में एक स्कॉर्पियो पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने छतरी यादव को रोककर के मारपीट करने लगा जिसमें गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना सौरबाजार थाना अंतर्गत पतरघट ओपी के पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र की है।