ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

चिराग पासवान का बड़ा बयान: नीतीश कुमार मुझे कभी भी गोली मरवा दे सकते हैं, सीएम के हाथों में है अपराधियों का कंट्रोल

JAMUI: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार उन्हें कभी भी गोली मरवा दे सकते हैं. बिहार के अपराध

चिराग पासवान का बड़ा बयान: नीतीश कुमार मुझे कभी भी गोली मरवा दे सकते हैं, सीएम के हाथों में है अपराधियों का कंट्रोल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार उन्हें कभी भी गोली मरवा दे सकते हैं. बिहार के अपराधियों को सीधे नीतीश कुमार का संरक्षण मिल रहा है. चिराग बोले-नीतीश कुमार मेरे खिलाफ कौन-कौन सी साजिश नहीं रच रहे हैं, ऐसे में ये पता नहीं कि वे कब किसी अपराधी को बोल दें कि जाओ चिराग को गोली मार दो।


चिराग का बड़ा हमला

चिराग पासवान ने कहा कि वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ अपनी बातों को निडरता से रख रहे हैं. लोगों को बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. अभी की हालत ये है कि नीतीश कुमार बिहार के सारे बड़े अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. ऐसे में कब वो अपने किसी साथी को बोल दें कि जाओ चिराग पासवान को दो गोली मार दो ये पता नहीं. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार उनके खिलाफ हर षड़यंत्र रच रहे हैं. चिराग बोले- मेरा गुनाह यही है कि मैं नीतीश कुमार की हर विफलता को उजागर कर रहा हूं. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि गृह मंत्री भी हैं. उनके राज में शेल्टर होम कांड से लेकर हर रोज लूट, मर्डर और बलात्कार जैसी घटनाओं का अंबार लगा है. नीतीश फ्लॉप सीएम हैं. 


अभी से ही राष्ट्रपति बन गये हैं नीतीश 

जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद चिराग पासवान ने सीएम की समाज सुधार यात्रा पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाज सुधारने जमुई आये थे लेकिन उनके जमुई आने के नाम पर जिस तरह से शहर की घेराबंदी कर दी गयी उससे जमुई की जनता को कितनी तकलीफ हुई ये सभी जानते हैं. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के आगमन पर इतनी घेराबंदी की जा रही है मानो वे अभी से ही राष्ट्रपति बन गए हो. चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को गरीबों से, पिछड़ों और दलितों से एलर्जी है इसलिए सफेद चादर लगा दी जाती हैं.