ब्रेकिंग
CM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? CM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..?

चिराग का स्वागत करने को 101 घोड़े, पटना में बन गया है पूरा माहौल

PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग पासवान आज से आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। चिराग पासवान थोड़ी देर बाद दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे। पटना पहुंचने

चिराग का स्वागत करने को 101 घोड़े, पटना में बन गया है पूरा माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग पासवान आज से आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। चिराग पासवान थोड़ी देर बाद दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे। पटना पहुंचने पर चिराग पासवान का स्वागत 101 घोड़ों से किया जाएगा  चिराग पासवान के श्रीकृष्णापुरी आवास पर इस वक्त 101 घुड़सवार मौजूद हैं।


चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर या घुड़सवार उनका स्वागत करेंगे। इस वक्त श्रीकृष्णापुरी आवास पर चिराग के स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं का जोश देखने लायक है। बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर भी मौजूद हैं। 


पटना पहुंचने के बाद चिराग पासवान सबसे पहले हाईकोर्ट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचेंगे और वहां माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। हाजीपुर विस्तृत सुल्तानपुर प्रखंड में आयोजित रामविलास पासवान की जयंती समारोह के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे।


एलजेपी नेता और विधानसभा में चुनाव में प्रत्याशी रह चुके ई.रविंद्र सिंह की तरफ से यह घुड़सवार पटना लाए गए हैं। इंजीनियर रविंद्र सिंह ने कहा है कि चिराग पासवान के साथ बिहार की जनता खड़ी है पार्टी के साथ जिन लोगों ने बगावत की है जनता उन्हें न केवल सबक सिखाएगी बल्कि आने वाले दिनों में हर तरफ चिराग ही चिराग होंगे।