1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 12, 2019, 5:31:37 PM
- फ़ोटो
DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धौनी के सन्यास लेने की खबर को गलत बताया है. एमएसके प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी की गुरुवार को एक पीसी किए जाने की खबरों के बीच उनके सन्यास लेने की खबरें जोरों पर हैं. मीडिया में भी उनके सन्यास लेने की खबरों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है. दरअसल इस पीसी के बारे में यह कहा जा रहा है कि गुरुवार को धौनी क्रिकेट जीवन से सन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं.