ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

'चर्चा में रहने के लिए अनाप -शनाप बोल रहे राजद नेता': बोले मंत्री मंगल पांडे ...हार के डर से कर रहे अनर्गल बयानबाजी

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार रैलियों का दौर जारी है। अबतक देशभर में चार चरणों का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण का मतदान आगामी 20 मई को होना है। इस बीच, बिहार में एनडीए और

'चर्चा में रहने के लिए अनाप -शनाप बोल रहे राजद नेता': बोले मंत्री मंगल पांडे ...हार के डर से कर रहे अनर्गल बयानबाजी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार रैलियों का दौर जारी है। अबतक देशभर में चार चरणों का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण का मतदान आगामी 20 मई को होना है। इस बीच, बिहार में एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए का दावा है कि वह इस बार बिहार की सभी 40 की 40 सीटों पर कब्जा करेगी तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि इस बार बिहार में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस बीच, अब बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय का बयान सामने आया है। 


बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लालू यादव का परिवार और राष्ट्रीय जनता दल जनता कहीं मुकाबले में नहीं है। पिछली बार राजद शून्य पर आउट हुआ था। इस बार राष्ट्रीय जनता दल फिर शून्य पर आउट होगा। इसलिए राजद से जुड़े नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ताकि मीडिया में उनकी चर्चा बनी रहे। मीडिया के माध्यम से जनता के बीच अपना चेहरा किसी तरीके दिखाते रहें। राजद हताश होकर अनर्गल बयानबाजी पर उतरकर किसी तरह से चर्चा में बने रहना चाहता है। 


वहीं, स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर मंगल पांडेय ने कहा कि यही है इंडी गठबंधन के नेताओं का हाल। यह लोग जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारी सबको होती है, लेकिन जो गलत लोग होते हैं और उनकी संगती में जो गलत काम करने वाले होते हैं, वह उनको दिखाई नहीं देते। उनकी आंखों पर पट्टी पड़ जाती है। इतनी बड़ी घटना हुई और इंडी गठबंधन के लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। न केजरीवाल बोल रहे, न कांग्रेस बोल रही है और न कोई अन्य नेता ही बोल रहे हैं। एक राज्यसभा की माननीय सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ और बड़े इंडी गठबंधन के बड़े नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। 


उन्होंने कहा कि इसका मतलब बहुत साफ है कि उनके लोगों ने गलती की है और उनकी चुप्पी इस बात को बताती है कि स्वाति मालीवाल के आरोप सत्य हैं। बिहार में शिक्षकों की परेशानी और अधिकारियों के मनमानी रवैया पर मंगल पांडेय ने कहा कि जो भी अधिकारी हैं उन सभी पर सरकार की नजर है। शिक्षक हमारे समाज को शिक्षा देकर उसे आगे बढ़ाने का काम करते हैं। शिक्षकों के साथ हम लोगों का स्नेह रहता है और कोई भी अधिकारी अगर किसी तरीके से मुसीबत पैदा करना चाहेगा तो  हम उसे नहीं होने देंगे।