ब्रेकिंग न्यूज़

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट

4 हाथ… 4 पैर… 4 कान, बिहार में जन्मी विचित्र बच्ची, लेकिन 20 मिनट में ही सब बदल गया

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 13 Jun 2023 12:40:10 PM IST

4 हाथ… 4 पैर… 4 कान, बिहार में जन्मी विचित्र बच्ची, लेकिन 20 मिनट में ही सब बदल गया

- फ़ोटो

CHHAPRA: बिहार के सारण जिले के रिविलगंज में एक महिला ने 4 हाथ-पैर और एक सिर वाले विचित्र बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद लोगों मे यह बच्ची कौतुहल का कारण बन गई। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची का कुछ ही पल में मौत हो गया है।


बताते चलें कि छपरा शहर के श्याम चक मे संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में प्रसूता प्रिया देवी नाम की एक महिला द्वारा विचित्र नवजात बच्ची को जन्म दिया गया है। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली लोगों मे चर्चा का विषय बन गया।


आपको बता दे इस विचित्र बच्ची का एक सिर, चार कान, चार पैर, चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया।. जिसमें नवजात जीवित थी, करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।


इस संबंध मे अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है. ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक हो अंडे से दो बच्चे बनते है. इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारण वश दोनो अलग नही हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है इतना ही नही उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसका मृत्यु हो गया।


उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था और समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे जांचोंपरांत ऑपरेशन की सलाह दी गई और बच्ची को बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रसूति महिला स्वस्थ है चिकित्सकीय देख रेख में इलाज जारी है। इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दी गई है।