ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

अपने 4 बच्चों की हत्या करने के बाद 2 भाईयों ने किया सुसाइड, घर में मचा कोहराम

DESK: अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद दो भाईयों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. खाली फ्लैट से पुलिस ने 6 शवों को बरामद कर लिया है. सभी शव कमरे में पंखे से लटके हुए मिले हैं.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद दो भाईयों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. खाली फ्लैट से पुलिस ने 6 शवों को बरामद कर लिया है. सभी शव कमरे में पंखे से लटके हुए मिले हैं. यह घटना गुजरात के अहमदाबाद की है.

पंखे से लटके मिले सभी शव

मृतकों में 2 बच्ची भी शामिल है. सभी बच्चों की उम्र 7-12 साल के बीच की है. वही, दोनों भाई का नाम गुरूंग पटेल और अमरीश पटेल है. दोनों अलग-अलग जगह पर रहते थे. लेकिन सुसाइड एक ही जगह पर किया. 

घर नहीं पहुंचे तो हुई खोजबीन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब सभी घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई. घर की महिलाएं खोजते हुए घटना वाले फ्लैट में गई तो देखा की सभी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए है. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि दोनों भाइयों की पत्नियां फ्लैट पर गईं. उन्हें लगा कि अंदर से फ्लैट बंद है. उन्होंने आधी रात को ही पुलिस को इस संबंध में सूचित किया.शक जताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने पहले बच्चों को बेहोशी की दवाई दी होगी, फिर उन्हें मारकर वे खुद भी पंखे से लटक गए होंगे.

टैग्स