1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Nov 06, 2020, 10:14:40 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में चलती कार का चक्का ब्लास्ट कर जाने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घटना बरौली के सोनबरसा गांव के समीप एनएच-28 की है.
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि कार नागालैंड से राजस्थान जा रही थी. तभी कार का चक्का ब्लास्ट कर गया और कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.