ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

कृष्णा नगर हत्या मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

PATNA: 23 सितंबर 2023 की सुबह पौने 11 बजे राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर रोड नंबर 23 में दिनदहाड़े एक युवक की मामूली विवाद में हत्या की गयी थी। चि

कृष्णा नगर हत्या मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 23 सितंबर 2023 की सुबह पौने 11 बजे राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर रोड नंबर 23 में दिनदहाड़े एक युवक की मामूली विवाद में हत्या की गयी थी। चिल्ड्रेन पार्क के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। 22 वर्षीय राजन कुमार की चाकू से गोदकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पैर पर साइकिल चढ़ जाने के कारण युवक की हत्या की गयी थी। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें एक नाबालिग भी शामिल है। गौरतलब है कि शनिवार को पौने 11 बजे के करीब चीना कोठी डोमखाना के रहने वाले 22 वर्षीय राजन की आपसी झगड़े के दौरान तीन युवकों ने सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद भाग रहे अपराधियों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


मृतक राजन मधुबनी के राजनगर का रहने वाला था। पटना के चीना कोठी डोमखाना में वह अपने ननिहाल में रहता था। मृतक के पिता राजेश धांगर कुर्सी बीनने का काम करते हैं और मां पटना नगर निगम के वार्ड 27 में सफाईकर्मी हैं। बेटे की हत्या से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो उसमें तीनों आरोपी नजर आ गये। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पटना के कई इलाकों में छापेमारी की गयी और आखिरकार तीनों आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि पैर पर साइकिल चढ़ जाने के कारण युवक की हत्या की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। 



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता