ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

चैत्र नवरात्रि आज से.. जानिए कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त

DESK : चैत्र नवरात्र 2022 का प्रारंभ आज 2 अप्रैल यानी शनिवार से हो रहा है। चैत्र नवरात्रि में एक भी तिथि का क्षय न होने के कारण नवरात्रि पूरे नौ दिन होंगे। नवरात्रि दो अप्रैल से शु

चैत्र नवरात्रि आज से.. जानिए कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त
First Bihar
2 मिनट

DESK : चैत्र नवरात्र 2022 का प्रारंभ आज 2 अप्रैल यानी शनिवार से हो रहा है। चैत्र नवरात्रि में एक भी तिथि का क्षय न होने के कारण नवरात्रि पूरे नौ दिन होंगे। नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू होंगे और 11 अप्रैल 2022, सोमवार तक हैं। इस दौरान पहले दिन मां के लिए घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना करते वक्त और पूजा करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 


नवरात्रि के समय मां जगदंबे के अलग-अलग स्वरूपों की अराधना की जाती है। भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और घटस्थापना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलश स्थापना या घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।


जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना के लिए 2 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक मेष लग्न में शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद नौ बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल की अवधि में कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए। इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक मिथुन लग्न उत्तम होगा। इस लग्न अवधि में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिंह लग्न में दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शाम 05 बजकर 06 मिनट तक कलश स्थापना का सर्वोत्तम मुहूर्त है।

टैग्स