ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

कोरोना के खिलाफ महाजंग में उतरी केंद्रीय मंत्री की पत्नी, खुद बना कर गरीबों को बांट रहीं मास्क

DESK : पूरे विश्व में फैले इस महामारी के खिलाफ हमारा देश भारत महाजंग लड़ रहा है. हर कोई अपने-अपने तरीके से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहा है. क्या आम क्या खास, हर लोग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरे विश्व में फैले इस महामारी के खिलाफ हमारा देश भारत महाजंग लड़ रहा है. हर कोई अपने-अपने  तरीके से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहा है. क्या आम क्या खास, हर लोग एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं.

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में राजस्थान के जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नौनन्द कंवर भी जुट गई हैं. नौनन्द कौर हर रोज इस संकट से लोगों को बचाने के लिए मास्क बना रही हैं. इस काम में उनकी बेटियां भी उनका सहयोग कर रही हैं. नौनन्द ने बताया  कि उन्हें मास्क बनाने की प्रेरणा चेक गणराज्य का एक वीडियो देखकर मिली.

उस वीडियो में कहा गया था कि मास्क का इस्तेमाल कर लोगों ने इस देश मे कोरोना को फैलने से रोका, जबकि इटली, अमेरिका और जर्मनी में इस बीमारी की स्थिति क्या है, किसी से छिपी नहीं है. इसके बाद वह मास्क बनाने में जुट गईं.

उन्होंने कहा कि  गरीबों के पास भी मास्क होने चाहिए, इसलिए उन्होंने यह काम शुरू किया. वे मास्क बना कर गरीब लोगों के बीच बांटती हैं.  वे हर रोज 50 से 70 मास्क बना लेती हैं. उनके पति गजेंद्र सिंह शेखावत मंत्री होने के नाते खुद दिन भर अपने क्षेत्र में इस बीमारी की रोकथाम के लिए मॉनिटरिंग करते हैं. राहत सामग्री बांटने के काम में लोगों की मदद करते हैं और खुद लोगों के बीच जन जागरण का काम करते हैं.