ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

UAPA बिल पर राज्यसभा में भिड़े अमित शाह और दिग्विजय सिंह, जमकर हुई नोकझोंक

DESK: शुक्रवार को राज्यसभा में UAPA बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई. चर्चा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेसी सांस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: शुक्रवार को राज्यसभा में UAPA बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई. चर्चा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेसी सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि, लगता है कि दिग्विजय सिंह नाराज हैं. उन्होंने कहा कि यह सही भी है, कारण कि वो लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं. चर्चा के दौरान अमित शाह और दिग्विजय सिंह ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए. बहस की शुरुआत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बिल को लेकर उन्हें बीजेपी की नीयत पर शंका हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आतंक को लेकर समझौता नहीं किया और इसलिए हमलोग यह बिल लेकर आए. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह बीजेपी ही है जिसने आतंक को लेकर समझौता किया. बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने ऐसा पहली बार रुबिया सईद के अपहरण में आतंकियों को छोड़कर किया और दूसरी बार अजहर मसूद को छोड़कर. दिग्विजय सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेसी सांसद ने एनआईए के तीन मामलों में किसी को सजा नहीं होने की बात कही है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी सांसद की बात सही है, लेकिन मैं बताता हूं कि आखिर तीन मामलों में किसी को सजा क्यों नहीं हुई? अमित शाह ने कहा कि इन तीनों मामलों में राजनीतिक बदले की नीयत से कार्रवाई हुई और आतंक से किसी एक धर्म के लोगों को जोड़ने की कोशिश हुई.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता