ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

CBI से लालू परिवार का पुराना नाता, बीजेपी बोली- RJD सुप्रीमो को भोगना होगा करनी का फल

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पर दबिश दी है। होली से ठीक एक दिन पहले सीबीआई की टीम सुबह सवेरे राबड़ी आवास पहुंची है और लालू परि

CBI से लालू परिवार का पुराना नाता, बीजेपी बोली- RJD सुप्रीमो को भोगना होगा करनी का फल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पर दबिश दी है। होली से ठीक एक दिन पहले सीबीआई की टीम सुबह सवेरे राबड़ी आवास पहुंची है और लालू परिवार से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की रेड के बाद एक बार फिर से बिहार की सियासत गरमा गई है। सीबीआई की रेड पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है।पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नबीन ने कहा है कि लालू परिवार का सीबीआई रेड से पुराना नाता रहा है, यह कोई पहला मौका नहीं है जब सीबीआईने राबड़ी आवास पर छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को अपनी करनी का फल तो भोगना ही होगा।


नितिन नवीन ने कहा कि राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड कोई नई बात नहीं है। सीबीआई से लालू परिवार का पुराना नाता रहा है। आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की शिकायत पर लालू परिवार के ऊपर कई केस चल रहे हैं। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त से ही लालू परिवार पर कई मामले चल रहे हैं। लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों ने बिहार में जो काम किया आज उसका नतीजा सामने आ रहा है। लालू प्रसाद के बाद अब उनका परिवार जेल के सफर पर जाने वाला है। 


आरजेडी और जेडीयू की तरफ से यह कहने पर कि केंद्र सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है, इसपर बीजेपी विधायक ने कहा कि ने कहा कि लालू ने जिस तरह से बिहार में भ्रष्टाचार किया वह किसी से छिपा नहीं है। लंबे समय से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। चारा घोटाला के साथ साथ न जाने कौन-कौन सा घोटाला आरजेडी सुप्रीमो ने किया। लालू ने जैसा काम किया आज उसका नतीजा सामने आ रहा है।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को अपनी करनी का फल तो भोगना ही पड़ेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता