Hindi News / news / CBI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता को राबड़ी देवी ने जड़ा थप्पड़

CBI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता को राबड़ी देवी ने जड़ा थप्पड़

1st Bihar Published by: Updated May 21, 2022, 7:50:09 AM

CBI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता को राबड़ी देवी ने जड़ा थप्पड़

- फ़ोटो

PATNA: शुक्रवार को लालू-राबड़ी आवास पर सीबीआई की छापेमारी के दौरान आरजेडी कार्यकर्त्ता लगातार CBI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी खुद कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने में जुटी हुई थी। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने सीबीआई की टीम को घेर लिया, जिसके बाद राबड़ी देवी बाहर निकली ओर कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार दिया। 


राबड़ी आवास में रेड के बाद जब सीबीआई की टीम बाहर निकली तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर था। उन्होंने पूरी टीम को ही घेर लिया। इसके बाद खुद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी घर के बाहर निकल आई ओर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाने लगी। इसके बावजूद हंगामा और बदतमीजी कर रहे कार्यकर्त्ता नही मानें तो राबड़ी देवी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। 


बता दें कि दो अधिकारी कुछ देर पहले ही राबड़ी आवास से निकल चुके थे। जिनके साथ लालू समर्थकों ने धक्कामुक्की किया। इस दौरान कार को आगे बढ़ने से रोका गया उनके साथ बदसलुकी की गयी। गाड़ी के शीशे को हाथ से पीटते लोग दिखे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को भीड़ से बाहर निकाला।