Hindi News / news / कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, एक...

कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated May 06, 2022, 10:05:45 PM

कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

- फ़ोटो

SUPAUL: सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। ट्रक और कार की टक्कर में यह हादसा हुआ है। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना एनएच-57 पर कोसी महासेतु इटहरी के पास की है। बताजा जाता है कि कार सवार विराटनगर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे तभी ट्रक के साथ हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सभी मृतक मुजफ्फरपुर के पीतमपुरा इलाके के रहने वाले थे।


सुपौल में NH 57 पर किसनपुर थाना इलाके के इटहरी गांव के पास ट्रक ओर कार की सीधी टक्कर में 3 लोगो की मौत हो गयी है ।वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है।जिसे बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


मृतक में  एक 14 साल का किशोर भी शामिल है। सभी मृतक नेपाल के विराटनगर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे  तभी NH- 57 पर इटहरी के पास वन वे रहने के कारण कार ड्राइवर ने सामने से आ रही ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।वही एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।


घटना में घायल अविनाश कुमार मंडल को सुपौल सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच  रेफर कर दिया गया है।सभी मृतक मुजफ्फरपुर के पीतमपुरा इलाके के रहने वाले थे।