ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की गई जान, पटना मरीन ड्राइव के LCT घाट की घटना

PATNA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज गति के कारण लोगों की जाने जा रही है बावजूद इसके लोग इसे देखकर भी सचेत नहीं हो पा रहे है। वाहनों की तेज रफ्तार होने के कारण

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की गई जान, पटना मरीन ड्राइव के LCT घाट की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज गति के कारण लोगों की जाने जा रही है बावजूद इसके लोग इसे देखकर भी सचेत नहीं हो पा रहे है। वाहनों की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर कभी दूसरों को क्षति पहुंचा रहे हैं तो कभी खुद को बड़े हादसे का शिकार बना रहे हैं। इतना सब होता देख भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार पटना मरिन ड्राइव के एलसीटी घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। 


जहां तेज रफ्तार की कार ने अनियंत्रित होकर एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी।फिर लोगों ने भाग कर कार सवार को काफी मशकक्त के बाद पकड़ लिया और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और कार सवार को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मृतक की पहचान हाजीपुर निवासी विनोद के रुप में हुई है जो LIC का एजेंट था। गोलघर के सामने गंगा पथ से वह दीघा की ओर जा रहा था तभी बाइक साइड में रोककर मोबाइल पर बात करने लगा। तभी रॉग साइट से कार दीघा से गांधी मैदान की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार तेज थी। कार के ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मेरीन ड्राइवर पर लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। वही क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कार सवार को गिरफ्तार किया है।         

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की गई जान, पटना मरीन ड्राइव के LCT घाट की घटना


कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की गई जान, पटना मरीन ड्राइव के LCT घाट की घटना

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता