1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2022, 11:40:40 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD: जहानाबाद-बिहार शरीफ एनएच 110 पर पाली मोड़ के पास एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों का जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार उत्सव कुमार, गोलू और आकाश तीनों काको बाजार से अपने घर बंधुगंज जा रहे थे। इसी दौरान पाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क से दूर जा गिरे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल लोगों का पहले काको पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
वहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मोटरसाइकिल सवार सभी लोग घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज के रहने वाले हैं। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी वे भागे-भागे जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और उनके बीच चीख पुकार मच गई।