ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

शराब के नशे में पत्नी से पंगा लेना पड़ गया भारी, पुलिस बुलाकर मिजाज टाइट करा दी

BUXAR : बिहार में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले का है, जहां एक शराबी पति को नशे की हालत में पत्नी स

शराब के नशे में पत्नी से पंगा लेना पड़ गया भारी, पुलिस बुलाकर मिजाज टाइट करा दी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  बिहार में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले का है, जहां एक शराबी पति को नशे की हालत में पत्नी से पंगा लेना भारी पड़ गया. दरअसल पत्नी ने पुलिस को बुलाकर उसे जेल भेजवा दिया. 


मामला बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां चौसा में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. पति के इस आदत से तंग आकर महिला ने अंततः पुलिस को इसकी सूचना दे दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी सलामुद्दीन अक्सर शराब पीकर पत्नी से लड़ाई करता है. 


बताया जा रहा है कि जब आसपास के पड़ोसी ऐसा करने से उसे रोकते हैं तो वह उनके साथ भी बदसलूकी करता है. आरोपी सलामुद्दीन हर रोज यही करता था. जिससे परेशान उसकी पत्नी ने पुलिस को कॉल किया और कहा कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और गालीगलौज कर रहा है. घागणा की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.  

टैग्स