1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2021, 8:54:41 PM
- फ़ोटो
BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है वही 18 लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं।
बक्सर के डुमरावं में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
घटना कोपवा स्टेट हाईवे पर उस वक्त हुई जब अनियंत्रित बस अचानक पलट गयी और यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गयी है।
वही बेतिया में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां कार और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है। घटना मनुआपुल के शेखधुरवा इलाके की है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।