1st Bihar Published by: Updated May 16, 2022, 3:04:09 PM
- फ़ोटो
NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण भगदड़ मच गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते स्टैंड में खड़ी दूसरी बस में भी आग लग गई। जिन दो बसों में आग लगी है। उनमें से जीवन ज्योति और न्यू कुमार नाम की बस है।
दरअसल, न्यू कुमार ब्रेक डाउन होकर स्टैंड में लगी हुई थी जबकि जीवन ज्योति बस रामचंद्रपुर बस स्टैंड से खुलकर रांची जाने वाली थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद फौरन दमकल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, स्टैंड में खड़ी अन्य बसों को भी आग से बचाने के लिए घटनास्थल से दूर लेकर जाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। गनीमत रही कि आग लगने के समय कोई भी बस में नहीं सवार था। और बड़ा हादसे टल गया। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दमकल को बुला लिया गया है आग किस वजह से लगी है इसकी छानबीन की जा रही है।