1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Nov 24, 2020, 10:48:09 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रुन्नीसैदपुर एनएच-77 पर महिंदवारा थानाक्षेत्र के कोआहीं चौक के समीप एक बस और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पांच लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है. घायलों में दो लोगों की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि बस सीतामढ़ी से मुज़फ़्फ़रपुर की ओर जा रही थी. तभी विपरीत दिशा से सीतामढ़ी आ रही ऑटो की कोआहीं चौक से करीब 100 मीटर पूरब जोरदार टक्कर हो गई. ग़ौरतलब है कि मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं जिनकी अबतक पहचान नहीं हो सकी है.
वहीं मौके पर पहुंची महिंदवारा थाना के पुअनि प्रमोद कुमार ने मौके पर दो लोगों के मरने तथा पांच यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है. मृतक समेत सभी जख्मी ऑटो पर सवार थे. मृतक व जख्मी ऑटो सवार की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है.