ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बजट सत्र : विधानसभा में आज तीसरे दिन की कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगा सरकार का जवाब

PATNA : बजट सत्र के तीसरे दिन आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अल्पसूचित प्रश्न और तारांकित प्रश्न

बजट सत्र : विधानसभा में आज तीसरे दिन की कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगा सरकार का जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के तीसरे दिन आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अल्पसूचित प्रश्न और तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से अलग-अलग सदस्यों के सवाल होंगे और उस पर सदन में सरकार की तरफ से जवाब आएगा। प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। शून्यकाल में सदस्यों की तरफ से तात्कालिक मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।


शून्यकाल के बाद बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा समेत अन्य विधायकों की तरफ से जो ध्यानाकर्षण सूचना दी गई है, उसपर सरकार का जवाब होगा। सरकार योजना एवं विकास विभाग से जुड़े इस ध्यानाकर्षण सूचना पर सदन में जवाब देगी। इसके बाद बिहार विधानसभा की अलग-अलग समितियों की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा।


आपको बता दें कि बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही नहीं चल पाई थी। सदन में बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल के बयान को लेकर जोरदार हंगामा हुआ था, साथ ही साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में भी सदन के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक के एक साथ आपत्ति जताते नजर आए थे। आज प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चल पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।


विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी और सरकार की तरफ से आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब होगा। इस बात पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी कि क्या सरकार की तरफ से सदन के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हैं या राज्य का कोई अन्य प्रभारी मंत्री।

टैग्स