ब्रेकिंग
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवाल

ब्रॉन्ज जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम से PM मोदी ने फोन पर की बात, कप्तान से बोले...सरपंच साहब..आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई

DESK: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है।

ब्रॉन्ज जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम से PM मोदी ने फोन पर की बात, कप्तान से बोले...सरपंच साहब..आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। टोक्यो के बाद पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने परचम लहराया है। 


पेरिस ओलंपिक में स्पेन से भारतीय हॉकी टीम की जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच साहब कहकर पुकारा। 


कहा कि सरपंच साहब आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। कहा कि पूरी टीम की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। वही इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है  जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है। यह उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। भारतीय टीम ने बहुत हिम्मत दिखाई है। भारतीय हॉकी की पूरी टीम को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

टैग्स