Hindi News / news / BREAKING: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग

BREAKING: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग

1st Bihar Published by: Updated May 11, 2022, 8:34:36 AM

BREAKING: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना-विश्वरैया भवन में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 


आग लगने की घटना के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक विश्वेश्वरैया भवन में इन दिनों मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसे नया लुक देने के लिए निर्माण का काम लगा हुआ है और इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर आग लगने की घटना हुई है। आग लगने का कारण पक्के तौर पर क्या है या तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना जरूर है कि इसमें सही कई विभागों के दस्तावेज को नुकसान पहुंच सकता है।