ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

VC की पहल पर BRA बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में हड़ताल खत्म, 4 दिनों से चल रहा था स्ट्राइक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर दर्ज किए गए केस के विरोध में बीते 4 दिन

VC की पहल पर BRA बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में हड़ताल खत्म, 4 दिनों से चल रहा था स्ट्राइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर दर्ज किए गए केस के विरोध में बीते 4 दिनों से यूनिवर्सिटी में हड़ताल चल रहा था। इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के तमाम कर्मचारी, शिक्षक और छात्र संघ के नेता धरना पर बैठे थे। 


यूनिवर्सिटी में हड़ताल के कारण पठन-पाठन बाधित था जिससे कॉलेज के छात्र काफी परेशान थे। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बड़ा फैसला लेते हुए तत्काल यूनिवर्सिटी में हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया। कुलपति ने बताया कि हम लगातार विश्वविद्यालय के सत्र को सुधारना चाहते हैं, ऐसे में इस हड़ताल से परीक्षाएं और सत्र प्रभावित हो रही थी जिसके बाद तमाम छात्र नेता, शिक्षक और कर्मचारियों को कहा गया कि वे हड़ताल खत्म करें। 11 अक्टूबर को जेपी जयंती हैं, ऐसे में 12 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी में काम-काज शुरू होगा। 

VC की पहल पर BRA बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में हड़ताल खत्म, 4 दिनों से चल रहा था स्ट्राइक




टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता